Giridih News: आगलगी में धान के सैकड़ों बंडल जलकर नष्ट

Giridih News: नायकडीह गांव के मुशर्रफ अंसारी ने अपने खेत में धान की फसल को काटकर खलिहान ले जाने के लिए बंडल को एकत्र कर खेत के किनारे रखा था. इसी दौरान मंगलवार को अप. बारह बजे धान के बंडल में अचानक आग लग गयी.

देवरी थानांतर्गत नायकडीह (सिरनाटांड़) गांव में मंगलवार को आगलगी की घटना में सैकड़ों बंडल धान जलकर नष्ट हो गया. घटना से पीड़ित किसान के परिवार में मायूसी है. बताया गया कि नायकडीह गांव के मुशर्रफ अंसारी ने अपने खेत में धान की फसल को काटकर खलिहान ले जाने के लिए बंडल को एकत्र कर खेत के किनारे रखा था. इसी दौरान मंगलवार को अप. बारह बजे धान के बंडल में अचानक आग लग गयी. जानकारी होने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से तालाब का पानी डालकर आग बुझायी गयी. आग बुझने तक वहां रखे हजारों रु का धान जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >