Giridih News: गुरुगोष्ठी का किया गया आयोजन

Giridih News: गावां प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बीइइओ तीतूलाल मंडल उपस्थित थे. इसमें सभी विद्यालयों के सचिव उपस्थित थे.

बैठक में शत प्रतिशत बायोमीट्रिक उपस्थिति पर जोर दिया गया. इसमें उल्लास कार्यक्रम की ऑनलाइन एंट्री करने के साथ जय गुरुजी ऐप को डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया. इसमें ससमय एमडीएम का चावल उठाव करने का निर्देश दिया गया. इसमें सचिव को उपलब्ध करायी गयी किताब के अनुसार पढ़ाई कराने पर जोर दिया गया. बैठक में सचिव ने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्याओं को उठाते हुए उसके निदान की मांग की. इस पर बीइइओ ने बीडीओ के साथ बैठकर इसका हल निकालने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >