Giridih News: फूलगोभी लेकर बिहार जा रहा वाहन कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा

Giridih News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से फूलगोभी लेकर बिहार के लखीसराय जा रहा मालवाहक पिकअप वाहन तालाब में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

घटना चतरो (पथराटांड़) बेंगाबाद सड़क में देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी स्थित सरयू अहरी में घटित हुई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है. गनीमत है कि तालाब में पानी की गहराई अधिक नही था. अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. घटना को लेकर पिकअप के चालक राहुल प्रसाद ने बताया कि रात में कोहरा अधिक रहने व एक अन्य वाहन के द्वारा चकमा दे दिए जाने की वजह से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया. जिससे पलटी खाने के बाद तालाब में गिर गया. इधर मालवाहक पिकअप के तालाब में गिरने की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव महेशियादिघी पहुंचकर घटना की जानकारी दिया. इस दौरान हाइड्रा मशीन लगाकर पिकअप को तालाब से बाहर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >