Giridih News: 8.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सात सड़कों का शिलान्यास

Giridih News: सड़क औरा, खेतको, चौधरीबांध में होगा. औरा पंचायत के खटैया से प्रतापपुर, पथलडीहा में पीसीसी, औरा से पोचरी, अलगडीहा से खेतको मड़मो, खेतको हरिजन टोला में पीसीसी, कोड़ाडीह वाया कानाडीह, पीडब्ल्यूडी से उलीबार रोड शामिल है. सड़कें करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत की बनेंगी.

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बगोदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सात सड़कों का शिलान्यास विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया. सड़क औरा, खेतको, चौधरीबांध में होगा. औरा पंचायत के खटैया से प्रतापपुर, पथलडीहा में पीसीसी, औरा से पोचरी, अलगडीहा से खेतको मड़मो, खेतको हरिजन टोला में पीसीसी, कोड़ाडीह वाया कानाडीह, पीडब्ल्यूडी से उलीबार रोड शामिल है. सड़कें करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत की बनेंगी. संबोधित करते हुए विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में इन सड़कों को बनाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई. अधूरी सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा. सड़क बेहतर बने, इसके लिए गुणवत्ता का ख्याल भी ग्रामीणों को ही रखना होगा. मौके पर जिप सदस्य रीता देवी, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया शालीग्राम प्रसाद, गजेंद्र महतो, मुखिया संजय यादव, संदीप जायसवाल, सोम प्रकाश सोम, रामचंद्र मंडल, कैलाश महतो, प्रयाग महतो, पंसस नसीम अंसारी, प्रेम प्रकाश मंडल, वीरेंद्र राम, भीम सेन शर्मा, अशरफ अंसारी, आरिज शाह, पवन मंडल, तुलसी पंडित, दामोदर मंडल, राजेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >