विक्की ने बताया कि रामनवमी की तैयारी को लेकर मंदिर में रंग-रोगन का काम चल रहा था. इसी बीच मंदिर के पीछे रहनेवाले मुकेश साव ने पीछे की दीवार तुड़वा दी. जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग मुकेश से पूछने के लिए मंदिर के पास गये. उससे कहा गया कि मंदिर समिति की बिना अनुमति के दीवार को क्यों तोड़ा, तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतर गया. इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और दीवार तोड़ने वाले को लेकर थाना चली गयी. कुछ देर के बाद शांति व्यवस्था भंग नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया गया. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा दिया गया है. इसके बाद भी किसी तरह का विवाद होता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
