Giridih News: डीलर पर कम अनाज देने का आरोप

Giridih News: कार्डधारी मो शाहिद, मो हसन, मो मोसम, वसीम अकरम, मो सिराज, मो सफीक, निसार खान, मो नईम समेत दर्जनों लोगों ने कहा है कि डीलर ने उनसे जुलाई और अगस्त माह के लिए ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवा लिया है. राशन मांगे जाने पर डीलर सिर्फ जुलाई माह का आधा राशन देने की बात कर रहा है.

जमुआ के खरगडीहा के दर्जनाधिक कार्डधारियों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर डीलर रूपेश कुमार साव पर कम राशन देने का आरोप लगाया है. कार्डधारी मो शाहिद, मो हसन, मो मोसम, वसीम अकरम, मो सिराज, मो सफीक, निसार खान, मो नईम समेत दर्जनों लोगों ने कहा है कि डीलर ने उनसे जुलाई और अगस्त माह के लिए ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवा लिया है. राशन मांगे जाने पर डीलर सिर्फ जुलाई माह का आधा राशन देने की बात कर रहा है. इस बाबत पूछने पर डीलर ने कहा कि अभी इतना ही राशन मिलेगा. जबकि डीलर द्वारा दोनों महीने के राशन का उठाव कर लिया है. कार्डधारकों ने आवेदन की प्रतिलिपि जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी प्रेषित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >