रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर बेंगाबाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर कारवाई में जुट गयी. जानकारी के अनुसार गिरिडीह-मधुपूर रेलखंड पर महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार दोपहर रेल लाइन के बीच एक व्यक्ति का शव मिला. घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस बल वहां पहुंची तथा अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी. हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव के समीप रेलवे ट्रैक पर खून लगा देख लोग मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने का अनुमान लगा रहे हैं. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
