Giridih News: भंडारा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Giridih News: बारासोली मोड़ में स्थित काली मंदिर प्रांगण में काली पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार की शाम भंडारा का आयोजन किया गया.

पूजा समिति की ओर से आयोजित भंडारे में कर्णपुरा, सोनबाद, मोतीलेदा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीण महिला पुरूषों के अलावा काफी संख्या में राहगीरों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. देर रात तक भंडारा का संचालन किया गया. जानकारी देते हुए समिति के प्रकाश यादव, कैलाश प्रसाद वर्मा, शिबू वर्मा, सेवा दास सहित अन्य ने बताया कि काली पूजा के मौके पर यहां तीन दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. स्थानीय ग्रामीणों की समिति सदस्यों की ओर से आयोजन को सफल बनाया जाता है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

तीन दिनों तक पूजा पाठ के बाद मंगलवार को पूजा संपन्न होने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया. बताया सोमवार को रातभर माता के मंदिर में विशेष विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >