Giridih News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन से शोक

Giridih News: जमुआ प्रखंड़ अंतर्गत जरीडीह पंचायत के घाघरा निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक परमेश्वर कुशवाहा का निधन हो गया. उनके भतीजे संतोष वर्मा की शादी 21 अप्रैल को होनी थी. इसी बीच सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया. इस कारण परिजनों ने आनन-फानन में संतोष वर्मा की शादी मुक्तेश्वरनाथ धाम झारो नदी में करायी.

जरीडीह के पूर्व मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि परमेश्वर कुशवाहा ने शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया था. वह एक अच्छे इंसान थे, जो हमेशा गरीबों और दीन दुखियों की मदद किया करते थे.

शोक व्यक्त करनेवालों में ये थो मौजूद

शोक व्यक्त करनेवालों में रामू वर्मा, मदन वर्मा, लक्ष्मण महतो, गिरधारी महतो, हीरालाल वर्मा, जयराम महतो, प्रभु महतो, नावाडीह के पंचायत समिति सदस्य प्रभाकर वर्मा, नावाडीह के मुखिया संतोष कुमार वर्मा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >