पीड़िच वे कहा है कि शुक्रवार की रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे. इसी दौरान चोरी हो गयी. सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिवा. मां के पास रखे तीन बहुओं व दो बेटियों का सोना-चांदी के जेवरात बाजार मूल्य करीब 25 लाख रूपये तथा भैंस की बिक्री का रखा 50 हजार नकद भी चोर ले गये. जमीन के दस्तावेज की भी चोरी हुई है.
पड़ोसी से चल रहा जमीन विवाद
दिलखुश ने कहा है कि उनके पड़ोसी अभिमन्यु चौधरी पिता अर्जुन चौधरी, राजदेव चौधरी व मनोज चौधरी पिता दीनदयाल चौधरी, अविनाश चौधरी व महेश चौधरी पिता जगरनाथ चौधरी, महेश चौधरी, फुलदेव चौधरी पिता धीरजु चौधरी, मोती चौधरी व प्रदीप चौधरी पिता मोती चौधरी आदि से उसका लंबे समय से जमीन का मामला गिरिडीह न्यायालय में चल रहा है. इसके पूर्व उक्त लोग मुझे एवं मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. उसने चोरी का आरोप उक्त लोगों पर लगाया है.
क्या कहती हैं ओपी प्रभारी : नवडीहा ओपी प्रभारी सविता महतो ने कहा कि घटना से संबंधित शिकायत मिली है. इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जमीन विवाद पूर्व से है. फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है.