चालक झुमरी तिलैया नरेश नगर निवासी चंदन साव ने बताया कि वह भागलपुर से कच्चा आम लेकर आ रहा था. इसी दौरान बिलोटांड़ गांव के पास सामने से आ रहे एक वाहन के अचानक चकमा देने से वाहन अनियंत्रित हो गया. दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने नाला टकराकर पलट गया. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और चालक व खलासी को सकुशल बाहर निकाला. पलट जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा आम भी सड़क पर बिखर गया.
सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी
गावां थानांतर्गत खोटमनाय में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गये. घायलों में एक का पैर टूट गया. घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है. बताया जाता है कि तिसरी थाना क्षेत्र के ककनी निवासी इफ्तिखार अंसारी (18) और अफरीदी अंसारी (19) गावां से अपने घर ककनी की ओर जा रहे थे. इसी बीच सामने से आ रहे एक ऑटो ने चकमा दे दिया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में दोनों घायल हो गये. दोनों को गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक डॉ नौशाद आलम के अनुसार इफ्तिखार का पैर टूट गया है व अफरीदी को भी चोटें आयी हैं.
