गिरिडीह फैक्ट्री के हाईवा से कर्मी की मौत, शव बोरे में पैककर भेजा

गिरिडीह की स्पंज आयरन फैक्ट्री में हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत। प्रबंधन पर शव छिपाने और लापरवाही का गंभीर आरोप, परिजनों में भारी आक्रोश।

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चतरो के वेंकटेश्वर स्पंज आयरन फैक्ट्री में एक मजदूर की हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कुटिया मंदिर क्वार्टर निवासी 52 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पिछले 20 वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत थे. बीती रात ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री के ही हाईवा ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

आरोप है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना परिजनों को सूचना दिए शव को बोरे में पैक कर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया, लेकिन अस्पताल में भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंचा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही छिपाने के लिए शव छुपाने की कोशिश करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binod kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >