अभियान में दो टन माइका सहित छैनी-हथौड़ी, धामा, कुदाल आदि जब्त किया. वन विभाग ने यह कार्रवाई रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर किया है. वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि खदान संचालक को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. यह अभियान जारी रहेगा. मालूम रहे कि गावां प्रखंड के सुदूर जंगलों में रोक के बाबजूद माइका का लगातार खनन किया जा रहा है. इस कार्य में नाबालिग बच्चों व महिलाओं को भी लगाया जाता है. माफिया चंद रुपयों का प्रलोभन देकर लोगों को गहरे खदान में खनन के लिए भेजते हैं. खदान के धंसने से कई मजदूरों की मौत हो चुकी है. छापेमारी में जिलाजीत कुमार, हीरालाल पंडित, सुरेश महतो, सुधीर बेसरा, आलोक मोहन पांडेय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
