Giridih News :मारपीट में पांच लोग घायल

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये.

देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में 21 वर्षीय सुमन यादव, 37 वर्षीय राज यादव, 55 वर्षीय चिंतामणि यादव, 70 वर्षीय अयोध्या यादव व 22 वर्षीय राधिका देवी शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिंतामणि यादव, अयोध्या यादव व राधिका देवी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >