Giridih News :बगोदर-सरिया रोड में तीन दुकानों में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

Giridih News :बगोदर चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप एक साथ तीन फुटपाथ दुकानों में अचानक आग लग गयी. आगजनी की घटना शुक्रवार देर रात दो बजे की है.

जानकारी के अनुसार बगोदर चौक से लेकर सरिया रोड तक लोगों ने अतिक्रमण कर बांस-बल्ली लगाकर कई दुकान चला रहें हैं, जिसमें सब्जी, फल, खैनी दुकान शामिल हैं. रात दो बजे इन आग लग गयी और देखते ही देखते तीन दुकानों को चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और बाल्टी से पानी डालकर लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीनों दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गयी.

पिछले वर्ष भी हुई थी अगलगी घटना

बता दें कि पिछले सालबगोदर टाउन हॉल से लेकर बगोदर पुरानी जीटी रोड के करीब 15 से अधिक फुटपाथ दुकानों में आग लग गयी थी. इसमें 30 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था. बगोदर पुरानी जीटी रोड और सरिया रोड में दुकानों में आग लगने की यह तीसरी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >