Giridih News :जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, हवाई फायरिंग

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को खूनी संघर्ष हो हो गया. इसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वारदात के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में फायरिंग की जाने की भी चर्चा है.

इस दौरान दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घायल खांड़ीडीह निवासी आशीष यादव ने बताया कि वे अपने मकान का ढलाई के लिए मिस्त्री से सेंटरिंग करवा रहा था. इस दौरान नायकडीह गांव के प्रिंस राय, राजा राय, प्रदीप राय, अशोक राय, रोशन राय समेत अन्य ने हमला कर दिया. जब हम कुछ कर सकते कि इसी बीच आरोपित हवाई फायरिंग करने लगे, जिसमें मेरा एक मजदूर आंशिक रूप से जख्मी हो गया. वट सावित्री पूजा करने जा रही मेरी चाची मंजू देवी के सिर पर प्रिंस राय ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इससे उनका सिर फट गया. राजा राय ने उसे पटककर मारपीट की. मेरे दोनों पैर के तलवे में लाठी से मारकर घायल कर दिया. इसके कारण वह चल नहीं पा रहा है. झड़प में दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

फायरिंग से माहौल हुआ तनावपूर्ण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान माहौल उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गया, जब एक पक्ष की ओर से दहशत फैलाने के इरादे से हवा में फायरिंग की. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. दो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

नहीं हुई हवाई फायरिंग : थाना प्रभारी

हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा कि घटना के दौरान फायरिंग नहीं हुई है. जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है. बाइक क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. कहा कि किसी पक्ष ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >