Giridih News :सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Giridih News :गावां और तिसरी के सीओ ने शनिवार को अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ अभियानचलाया. इस दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ाये. हालांकि, दोनों के चालक भागने में सफल रहे.

गावां के सीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को पटना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर गावां थाना को सौंप दिया. बताया गया कि जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बिना वैध कागजात के बालू परिवहन किया जा रहा था. सीओ ने बताया कि मामले की सूचना एवं रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए गिरिडीह खनन विभाग को भेज दी गयी है. प्रशासन अवैध खनन व बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चला जा है.

तिसरी में भी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरीयाटांड़ में शनिवार दोपहर में सीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि चालक मौके पर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर भंडारी से खिजरी की ओर जा रहा था. सूचना पर सीओ ने कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >