Giridih News :एलपीजी का वाणिज्यिक उपयोग नहीं करें : बीडीओ

Giridih News :तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार और सीओ अखिलेश प्रसाद ने शुक्रवार की रात को तिसरी बाजार में स्थित विभिन्न होटलों, ठेला और मिठाई की दुकानों में छापेमारी की.

जिन होटलों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर मिली, उन होटलों के संचालकों को बीडीओ ने आइंदा से होटल, मिठाई दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.

बीडीओ को मिली थी गुप्त सूचना

तिसरी बाजार स्थित विभिन्न होटलों, ठेला और मिठाई की दुकानों में घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल करने की बीडीओ को गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी. बीडीओ और सीओ पुलिस कर्मियों के साथ तिसरी बाजार जा धमके. तलाशी के दौरान कुछ होटलों और मिठाई दुकानों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल करते पाया गया. होटलों में छापेमारी करने की जानकारी मिलने के बाद अन्य मिठाई दुकानों और ठेले से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर को आनन-फानन में हटा लिया गया.

एलपीजी की किल्लत

इस दौरान बीडीओ ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करना कानूनन गलत है. कहा कि ईरान युद्ध के कारण देश में एलपीजी की किल्लत हो गयी है. कहा कि घरेलू एलपीजी का इस्तेमाल होटलों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में होने से संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >