Gridih News : गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो गांव में शराब माफियाओं द्वारा सेफ जोन बनाकर बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री संचालित किये जाने का खुलासा हुआ है. इस मामले का भंडाफोड़ उत्पाद विभाग की टीम और भरकट्टा ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर किया है.
मंगलवार को पपरवाटांड़ स्थित उत्पाद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सब-इंस्पेक्टर रवि रंजन और भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ-साथ शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गयी हैं. हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बताया गया कि चिताखारो गांव में धान के एक गोदाम को शराब माफियाओं ने सेफ जोन के रूप में विकसित कर रखा था. इसी गोदाम के भीतर अवैध रूप से नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. इसकी गुप्त सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भरकट्टा ओपी पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई. जब उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गोदाम के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारी और कर्मी हैरान रह गये. गोदाम के भीतर नकली विदेशी शराब तैयार करने के लिए उपकरण, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, केमिकल और तैयार शराब का भंडारण किया गया था.Gridih News : धान के गोदाम में चल रही थी नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री

Gridih News : धान के गोदाम में चल रही थी नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री
Copied link
Gridih News : 34 पेटी नकली विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद