Giridih News: स्कूल का खिड़की-दरवाजा तोड़कर हाथी खा गये चावल, दाल व आलू

Giridih News: सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराटांड़ में गुरुवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पादन मचाया.

विद्यालय के कार्यालय, स्टोर व क्लास रूम का दरवाजा-खिड़की तोड़ दिया. वहीं, स्टोर रूम में रखे एमडीएम के पांच क्विंटल चावल, 25 किलो दाल व 30 किलो आलू खा गये. इस संबंध में विद्यालय के प्रधान सहायक अध्यापक दामोदर प्रसाद वर्मा तथा शिक्षक रमेश पांडेय ने बताया कि हाथियों का झुंड गुरुवार की रात लगभग दो बजे विद्यालय पहुंचा. विद्यालय का दरवाजा-खिड़की को तोड़कर एमडीएम चावल को खाया और नष्ट किया. इसकी सूचना बीआरसी सरिया को दे दी गयी है.

धान के बिचड़े को रौंदा

वहीं, हाथियों के झुंड ने अमित कुमार वर्मा, विश्वनाथ पंडित, राम प्रसाद वर्मा, संदीप वर्मा सहित अन्य किसानों के धान के बिचड़े को पूरी तरह पर से रौंद दिया. कई लोगों की चहारदीवारी तोड़ दी. बताया गया कि हाथियों का झुंड इस समय कोयरीडीह के जंगल में ही विचरण कर रहा है. इस संबंध में वन परिसर पदाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड इन दिनों इस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. इन्हें सरिया क्षेत्र से बाहर खदेड़ने का प्रयास लगातार चल रहा है. गुरुवार की देर रात तक हाथियों को सरिया प्रखंड क्षेत्र से डुमरी प्रखंड क्षेत्र में कर दिया गया था. लेकिन, झुंड पुनः कोयरीडीह के जंगलों में वापस आ गया है. लोगों से हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >