उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड द्वारा जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की विस्तृत निर्वाचन प्रक्रिया और कार्यक्रम की जानकारी दी. बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में कुल 166 मतदान केंद्र निर्धारित किये गये हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से इनमें 58 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील तथा 35 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि शेष मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं. इसके अलावा मतदान केंद्रों के लिए कुल 97 भवनों को पीएसएल के रूप में चिह्नित किया गया है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके.
Giridih News :शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी
Giridih News :नगर निकाय चुनाव को ले नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस वार्ता की.

Giridih News :शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी