Giridih News: सदन में छाया रहा बगोदर ट्रामा सेंटर में हुई तोड़फोड़ की घटना का मामला

Giridih News: बगोदर प्रखंड सभागार में तीन माह बाद पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आशा राज ने की. बैठक में जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल प्रसाद, बीडीओ निशा कुमारी, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे.

बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में पूर्व के लिए प्रस्ताव में अब – तक क्या प्रगति हुई, इसकी भी समीक्षा की गयी. बैठक में स्वास्थ्य, अबुआ आवास, नल जल योजना, अन्य योजनाओं और समस्याओ पर चर्चा हुई. इस दौरान प्रमुख आशा राज ने वन विभाग हाथियों के उत्पात को रोकने और उनसे जुड़े मानव हाथी संघर्ष को कम करने के लिए सारे उपाय करें. साथ ही उनके गलियारों को सुरक्षित करें और लोगों को टॉर्च और उन उपायों का सुरक्षित ट्रेनिंग, खराब पड़े चापाकल को तुरंत ठीक करने का भी सही प्रयास हो ताकि गर्मी आने से पहले लोगों को राहत मिल सके. छात्र अनुपात के अनुसार स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग हो. स्कूल के बीईईओ से रिक्ति संबंधी रिपोर्ट और और जिला प्रशासन से अनुरोध करती है कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक बगोदर में पोस्टिंग की जाये. वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के फेस टू के तहत जो भी जियोटैग किए गए हैं और उनके जांच योग्य और अयोग्य को बेहतर ढंग से करें और जिन्होंने जांच पूरी कर ली है. योग्य लाभूक को मोबाइल एप्लीकेशन पर डाउनलोड की जाये की प्रस्ताव लिया गया. बैठक में उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने भी मुख्य रूप से बगोदर प्रखंड में नल-जल योजना के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और बगोदर प्रखंड में जंगली हाथियों के द्वारा हुए नुकसान को लेकर पीड़ितों को मुआवजा देने एवम बगोदर बस स्टैंड ओर बगोदर-सरिया रोड में सूखे पेड़ों को हटाने, एवम बगोदर सरिया रोड, अटका ओर औरा बाजार में अतिक्रमणमुक्त करवाने समेत विषयों को सदन को रूबरू कराया है. बैठक में पंचायत समिति सदस्य टेकनारायण साव ने अटका में एक अतिरिक्त ओपी बनाने का प्रस्ताव दिया है जिसे प्रस्ताव में लिया गया. वहीं घरगुल्ली, मुंडरो दूरस्थ क्षेत्र में पेट्रोलिंग लगातार किया जाने की प्रस्ताव लिया गया. वहीं बैठक में अबुआ आवास के निर्माण में योग्य लाभुक को अब-तक कोई भी लाभ नहीं मिलने की चर्चा किया गया. वहीं पंचायत समिति की बैठक में इस बार ट्रामा सेंटर बगोदर में पोस्टमार्टम नहीं होने और तोड़फोड़ की घटना की पूरे जोरदार तरीके से निंदा की गयी. वहीं एक स्वर में कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी के हड़ताल पर होने के बाद कोई विकल्प नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है. पंचायत समिति सदस्य निखत परवीन ने शिक्षा को लेकर भी कई मामले उठाये गए जिसमें बेको कन्या उवि में महज एक शिक्षक होने पर भी शिक्षण कार्य प्रभावित होने की बात कहीं है जिसे लेकर शिक्षक बहाल अतिशीघ्र किये जाने की मांग की है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी डॉ जिआउल हक, पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव, निखत प्रवीण, बसारत अंसारी, समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >