Giridih News: कुवैत से लौटते समय मजदूर की मौत

Giridih News: बगोदर विधायक पहुंचे मृतक के घर

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के औरा के प्रवासी मजदूर महेश महतो की कुवैत से घर लौटने के क्रम में मौत हो गयी. औरा निवासी महेश महतो दो साल से कुवैत में काम कर रहा था. बीते छह अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ गयी. कंपनी के द्वारा इलाज कराया जा रहा था. इधर घर मजदूर बीते तीन दिनों पूर्व वह कुवैत से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से लौटने के दौरान दुर्गापुर के रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही दुर्गापुर पहुंचे और शव औरा अपने घर लाये. सूचना पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो औरा पहुचे और मृतक के परिजनों को हिम्मत बंधायी. बता दें कि मृतक महेश महतो कुवैत में एनसीसी कंपनी में काम करता था. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटा, एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >