Giridih News: ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

Giridih News: डुमरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ के समीप धनबाद-गया रेल मार्ग पर मंगलवार को एक युवक का शव पाया गया.

Giridih News: डुमरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ के समीप धनबाद-गया रेल मार्ग पर मंगलवार को एक युवक का शव पाया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी. मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. बताया जाता है कि कुछ लोगों ने रेलवे पटरी के बाहर एक शव पड़ा देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक पीले रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए था, संभावना जताई जा रही है कि यह कोई यात्री होगा जिसकी ट्रेन से गिरने पर मौत हो गयी होगी.

असंतुलित होकर पलटा पिकअप वैन, एक घायल

गिरिडीह.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुजियाडीह में मंगलवार को असंतुलित होकर एक पिकअप वाहन रोड के किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया. बताया गया कि वाहन गिरिडीह की ओर से डुमरी की तरफ़ जा रहा था. इसी दौरान गुजियाडीह के समीप वाहन के चक्के का रिंग टूट गया. इसके कारण वाहन असंतुलित हो गया. घटना के वक्त वाहन में तीन लोग थे. खलासी को मामूली चोट आई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >