गिरिडीह के बड़कीटांड जंगल से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

गिरिडीह के बड़कीटांड जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.

गिरिडीह : गिरिडीह में बुधवार की सुबह ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल में बुधवार की सुबह ग्रामीण घूम रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों की नजर जंगल में पड़े एक शव पर पड़ी. शव अर्धनग्न स्थिति में है. घटना के बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिहलाल शव किसका है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >