Giridih News: संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल में छठ महापर्व को ले सांस्कृतिक कार्यक्रम

Giridih News: विद्यालय के चेयरमैन विनोद कुमार ने छठ पर्व की महिमा पर प्रकाश डाला. कहा कि यह पर्व स्थानीयता की सीमाओं को लांघकर अंतरराष्ट्रीय लोकपर्व के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है.

भगवान सूर्य की उपासना तथा आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा. इस पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह है. इस महापर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सरिया स्थित संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पर्व पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ पर्व के विभिन्न पक्षों, पूजा-अर्चना, सूप का दौरा, सूर्यदेव को अर्घ्य देने, नृत्य, संगीत तथा छठ की महिमा पर आधारित वक्तव्य प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार ने श्रद्धा साथ आनंद उठाया.

स्वच्छता की परंपरा बनाये रखने पर जोर

विद्यालय के चेयरमैन विनोद कुमार ने छठ पर्व की महिमा पर प्रकाश डाला. कहा कि यह पर्व स्थानीयता की सीमाओं को लांघकर अंतरराष्ट्रीय लोकपर्व के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है. छठ पर्व में सफाई की महत्ता पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में भी इस पवित्र परंपरा को अपनाने का संकल्प दिलवाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक शीतांशु कुमार ने छठ को भारतीय सांस्कृतिक एकता और लोक आस्था का प्रतीक बताया. विद्यालय के निदेशक धनेश्वर साव ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का ही नहीं, अपितु यह प्रकृति और विज्ञान का संगम है. इस पूजा की परंपरा सदियों पुरानी है, जिसे आयुर्वेद और लोक संस्कृति दोनों ने जीवन का संतुलन माना है. इस पूजा की सबसे खास बात यह है कि यह केवल पूजा नहीं अपितु सूर्योपासना भी है. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य भगवान से समाज की समृद्धि, सुख-शांति और कल्याण की कामना की. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >