गिरिडीह के मौलाना आजाद चौक के पास ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच बुधवार की रात झड़प हो गयी. झड़प के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव होने लगा. लगभग आधे घंटे तक पथराव हआ. सूचना पाते ही एसपी दीपक कुमार शर्मा व एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसुप्ते, डीएसपी वन अंकिता राय, मजिस्ट्रेट पीओ मो. असलम, बीडीओ गणेश रजक, नगर व मुफस्सिल थाना प्रभारी शैलेश कुमार व श्याम महतो सदल-बल पहुंचे . एसपी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सद्भभाव बिगाड़ने की कोशिश की है. सब कुछ शांति से चल रहा था. इसी बीच पथराव की घटना घटी है, लेकिन संयम से काम लिया. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे के फुटे खंगाला जायेगा. जो लोग दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है. सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
