पहले पक्ष के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंहरायडीह निवासी संजय रजक ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ अपनी जमीन पर काम कर रहा थी. इसी दौरान अनारा रजक, शांति देवी, अजय रजक, सुमित रजक, आनंद मोहन रजक और लालजीत रजक लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.
दूसरे पक्ष ने जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष के अजय रजक ने कहा है कि वह अपने मंझले भाई संजय रजक से पुश्तैनी जमीन में अपने हिस्से की मांग करने गये थे. संजय ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है. जब वे अपने हिस्से की मांग कर रहे थे, तभी संजय रजक, कुंती देवी, राजेश रजक, मनोज रजक, नेहा कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने मारपीट की. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
