Giridih News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बांधा समा

Giridih News: गिरिडीह. महेशलुंडी पंचायत स्थित नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में बच्चों ने सरस्वती पूजा के मौके पर रंगारंग उपलक्ष्य में सांस्कृतिक प्रस्तुत कर समा बांध दिया. बच्चों ने देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये.

नाटकों के माध्यम से बच्चों ने सामाजिकता का संदेश भी दिया और अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया. मुख्य अतिथि मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित थे. इस समारोह की विशेष बात यह रही कि इसमें शामिल होने वाले सम्मानित अतिथियों ने अपनी कड़ी मेहनत से सरकारी सेवाओं में स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने अपने जीवन संघर्ष को साझा किया. सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत बासुदेव मंडल ने अनुशासन का महत्व बताया. प्रवर्तन पदाधिकारी विकास ठाकुर ने शिक्षा के प्रति समर्पण पर जोर दिया. सहायक अनुभाग अधिकारी सूरज चौधरी ने लक्ष्य प्राप्ति के गुर सिखाये. शिक्षक संतोष चक्रम ने निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया. सभी अतिथियों ने नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों के सामने अपनी सफलता की गाथा रखी, ताकि ग्रामीण परिवेश के ये बच्चे भी बड़े सपने देख सकें और उन्हें पूरा करने का साहस जुटा सके. आयोजन में सुमित कुमार, अमर दीप कुमार सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >