Giridih News: ग्रामीण क्षेत्रों में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व, गांव-गांव में घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Giridih News: गिरिडीह के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ लोक आस्था का महापर्व संपन्न हो गया. इसे लेकर गांव-गांव स्थित छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान ब्रह्मबेला से ही चहुंओर छठ गीतों की गूंज से पर्यावरण भक्तिमय हो गया. शहर से लेकर गांवों तक पूरा जिला आस्था में सराबोर रहा.

चार दिवसीय आस्था और लोकभावना का महापर्व छठ मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ गांव-गांव, टोला-मोहल्लों से लेकर तालाबों और नदी घाटों तक उमड़ पड़ी. व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना की. इसके पूर्व सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं भोर में घाटों पर पहुंचीं और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया. निर्जला व्रत रखने वाली व्रतियों ने लगातार छत्तीस घंटे बाद जल और प्रसाद ग्रहण कर व्रत पूर्ण किया. घाटों पर छठ गीतों की गूंज और दीपों की रौशनी से वातावरण भक्तिमय हो उठा. युवाओं और संगठनों ने मिलकर घाटों की सफाई, सजावट और व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई. वहीं इस वर्ष छठ पर्व पर ग्रामीण इलाकों में पहले से अधिक उत्साह देखने को मिला. तालाबों, पोखरों और घरों की छतों पर दीप जलाकर लोगों ने श्रद्धा व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >