Giridih News: पानी लेने को लेकर हुए मारपीट व रोड़ेबाजी में मुकदमा दर्ज

Giridih News: देवरी थाना क्षेत्र के खोरोडीह (सलयडीह) में सामूहिक कूप से पानी लेने को लेकर मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना हुई. इसमें 16 नामजद और छह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है.

पूना साव के आवेदन पर दर्ज मुकदमा में फुलवा देवी, अहिल्या देवी, दिनेश साव, नरेश कुमार, मुन्ना साव, बाबूचंद कुमार साव, बहादुर साव, अरुण साव की बड़ी बहु सभी ग्राम सलयडीह उर्फ खोरोडीह, अजय साव ग्राम हीरोडीह, गिरजा देवी, धर्मेंद्र साव, चिंतामणि साव ग्राम लरियाटांड़, संजय साव, गौतम साव, लालू साव सभी ग्राम डंडाटांड़ थाना जमुआ व छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारदार हथियार व लाठी, डंडा से लैस होकर जान से मार देने की नीयत से हमला बोलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. तीन आरोपी संजय साव टिंकू साव दोनो ग्राम डंडाटांड़ व फुलवा देवी ग्राम खोरोडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस कर्मियों से बदसलूकी व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में भी केस दर्ज

इधर, मारपीट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एसआई गणेश कुमार यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया है. इसमें पूना साव, विकास साव, एतवारी यादव, डेगन यादव, इंदर यादव, अशोक राणा, कारु राणा, मुकेश साव सहित 15 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस बल को घेरकर बदसलूकी करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप में कांड संख्या 11/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >