गोलगो पंचायत के मंझलाटोल गांव में जमीन कब्जा करने की नीयत से मापी करने के दौरान मारपीट के मामले में बेंगाबाद थाना में केस दर्ज किया गया है. मंझलाटोल गांव निवासी सहदेव दास के आवेदन पर थाना में (कांड संख्या 29/25) केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया गया है. आवेदन में सहदेव दास ने कहा है कि गांव में उनलोगों की जमीन है. इस पर घर, कुआं, पेड़-पौधा लगा हुआ है. उक्त जमीन पर पिछले सवा सौ वर्षों से दखलकार चले आ रहे हैं. इधर दो दिन पूर्व हरिला और गोलगो पंचायत के अलग-अलग गांवों से कुछ लोग उक्त जमीन को कब्जा करने के नीयत से मापी करने में जुट गये. मापी करते देख जब विरोध किया, तो उक्त लोगा गाली गलौज, मारपीट व लूटपाट करने लगे. कहा है कि उक्त लोग दबंग किस्म के हैं और दलितों की जमीन को जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. आवेदन के आधार पर मुन्ना प्रसाद सिंह, अजय राणा, नारायण सिंह, डेगन सिंह, अर्जुन सिंह, दुलार सिंह, धरम सिंह और सुखी सिंह को आरोपित किया गया है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल शुरू की गयी है. कहा कि शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
