Giridih News :कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, दो घायल

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र स्थित एसपी कोठी के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों काे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

नगर थाना क्षेत्र स्थित एसपी कोठी के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों काे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घायलों में कोलडीहा 20 नंबर का रहने वाला नागेश्वर कुमार और कोलडीहा का मो तस्लीम शामिल हैं. बताया गया कि मुफस्सिल थाना की ओर से आ रही एक कार ने पीछे से तीन बाइकों में धक्का मार दी. धक्का लगने से तीनों बाइक चालक सड़क पर गिर गये और जख्मी हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. लोगों ने कार को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना का गश्ती दल मौके पर पहुंची और कार जब्त कर थाना ले आयी. घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >