Giridih News :होली शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान

Giridih News :नगर थाना परिसर में शनिवार को होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने की. समिति के सदस्यों ने बिजली, पानी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती समेत अन्य बातें रखीं.

होली को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक

नगर थाना परिसर में शनिवार को होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने की. समिति के सदस्यों ने बिजली, पानी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती समेत अन्य बातें रखीं. थाना प्रभारी ने कहा कि शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों व जवानों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. होली के दो दिन पहले शराब की दुकानें बंद रखी जायेंगी. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबर या अफवाह फैलाने की सूचना थाना या प्रशासनिक पदाधिकारियों को दें. अभिभावक अपने बच्चों को नशे में और स्पीड बाइक राइडिंग पर कंट्रोल रखें. मौके पर चरणजीत सिंह, अजय सिन्हा, मुकेश जालान, हबलू गुप्ता, इरशाद अहमद वारिश, महमूद खान, सैफ अली गुड्डू, मदन विश्वकर्मा, रोहित जालान, दीपक शर्मा, विनोद केसरी, मो पलटन, मो. चामो, नारुल होदा, संजीत सिंह, एसआई विक्रम सिंह व मजीद आलम, एएसआई प्रमोद प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >