भंडारीडीह पंचायत के लालपुर गांव में सोमवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पक्ष के अनिल सिंह व दूसरे पक्ष के ललन सिंह ने शिकायत की है. केस दर्ज कर बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि सोमवार को जमीन संबंधी विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी थी. इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
