बोलेरो ने टेंपो में मारा धक्का, छह घायल

डुमरी थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल के समीप बाईपास सड़क पर बोलेरो ने एक टेंपो में पीछे से धक्का मार दिया. इस घटना में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गये.

डुमरी. डुमरी थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल के समीप बाईपास सड़क पर बोलेरो ने एक टेंपो में पीछे से धक्का मार दिया. इस घटना में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के चेगड़ो से एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने एक परिवार के कुछ लोग जरूआडीह जा रहा थे. इसी क्रम में उक्त स्थान के समीप एक बोलरो ने पीछे से ऑटो को धक्का मार दिया. घायलों में चेंगड़ो निवासी सरिता देवी पति कमल महतो, गायत्री कुमारी पिता डालेश्वर महतो, आंसू कुमारी पिता खूबलाल महतो, गीता देवी पति लालेश्वर महतो, सावित्री देवी पति कमल महतो व नागेश्वर महतो घायल हो गया. घटना के बाद बोलेरो का चालक वाहन खड़ा कर भाग गया. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाना ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >