Giridih News: सदर अस्पताल से दिन-दहाड़े बाइक चोरी

Giridih News: नगर थानांतर्गत सदर अस्पताल परिसर से शनिवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित श्रीकांत कुमार वर्मा (30) ग्राम बरमन बहियार थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह का निवासी हैं. गिरिडीह शहर में वह व्यवसाय करते हैं. भुक्तभोगी ने बताया कि वह अपनी बाइक (जेएच11एम-2846) से अपने भाई वीरेंद्र कुमार वर्मा से मिलने सदर अस्पताल आया था. भाई सदर अस्पताल की आईसीयू में कार्यरत है. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बाइक को आईसीयू के सामने गैराज के पास खड़ा किया था.

लौटकर देखा, तो नहीं थी बाइक

लगभग पांच मिनट बाद बाहर लौटे तो बाइक वहां से गायब थी. मामले को ले नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच किये जाने की बात कही. जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >