Giridih News :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, रेफर

Giridih News :वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जरीडीह निवासी का युवक दिनेश प्रसाद वर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार की देर रात डबरसैनी-जोराशाख मुख्य सड़क पर अरारी के समीप घटी.

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जरीडीह निवासी का युवक दिनेश प्रसाद वर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार की देर रात डबरसैनी-जोराशाख मुख्य सड़क पर अरारी के समीप घटी. ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने घायल को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लोगों ने बताया कि युवक अपने घर जरीडीह से बगल के गांव अरारी अपनी ससुराल जा रहा था. ससुराल पहुंचने से करीब दो सौ मीटर पूर्व ही एक चारपहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया. तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक की पहचान की. इसके बाद ग्रामीणों ने उसके घरवालों को इसकी सूचना दी. घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >