बाइक गार्डवाल से टकरायी, युवक की मौत

बाइक गार्डवाल से टकरायी, युवक की मौत

बेंगाबाद. बेंगाबाद-चतरो सड़क पर मुंडराडीह मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दुबेडीह का युवक सुशील कुमार दुबे (22) अनियंत्रित होकर गार्डवाल से जा टकराया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह बाइक से गिरिडीह जा रहा था. वह बीए का छात्र था. उसके बड़े भाई श्याम दुबे की 24 अप्रैल को शादी होने वाली थी. सुशील की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. सड़क दुर्घटना में तीन घायल : देवरी. जमुआ-देवघर सड़क पर चतरो हटिया के पास शुक्रवार की सुबह पांच बजे दो बाइकों के बीच टक्कर हो गयी. घटना में दो युवक घायल हो गये. घायल भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के लोही बरमसिया का गुड्डू राम व बिहार के चकाई प्रखंड के सरौन तिवारीडीह गांव के युवक प्रकाश मोहली को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गिरिडीह भेज दिया गया. इधर, देवपहाड़ी गांव के पास बाइक सवार जमुआ थाना क्षेत्र के परगोडीह गांव के मनीष कुमार राय (26वर्ष) मवेशी से टकरा कर जख्मी हो गया. घटना में मवेशी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >