देवरी सीमा के पास हथियारबंद अपराधियों ने पिकअप चालक को बंधक बनाकर लूटा, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

चकाई थाना क्षेत्र में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने पिकअप चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट लिया. घटना के बाद पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

देवरी/चकाई. झारखंड-बिहार सीमा पर चकाई थाना क्षेत्र के जमहरा मोड़ के पास मंगलवार की देर रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने एक पिकअप चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट लिया. घटना के बाद चकाई पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में जुट गयी है. पुलिस देवरी थाना क्षेत्र के चतरो, सुखलजोरिया और सरोन मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

ओवरटेक कर पिकअप रुकवायी, हथियार के बल पर बनाया बंधक

पीड़ित चालक हरीश पंडित के अनुसार, वह जसीडीह से सीमेंट ईंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली फाइबर फ्रेम लादकर हजारीबाग जा रहे थे. रात करीब एक बजे जमहरा मोड़ के पास एक चारपहिया वाहन ने उनकी पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद वाहन से चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधी उतरे और हथियार के बल पर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया.

ये भी पढ़ें: SIR के लिए गांवों में कैंप, बेंगाबाद के प्रखंड-अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा; 15 अक्तूबर तक परेशानी

चालक के अनुसार, अपराधियों ने उसे भी जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया. करीब 200 से 300 मीटर आगे ले जाने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे छोड़ दिया. इसके बाद अपराधी पिकअप लेकर फरार हो गये.

चकाई पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपराधियों के आने-जाने वाले संभावित रास्तों पर जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रभात राय और एसआई गौतम पासवान पुलिस बल के साथ पीड़ित चालक को लेकर देवरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचे. टीम ने चतरो, सुखलजोरिया और सरोन मोड़ के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले.

पुलिस पिकअप वाहन की पहचान और अपराधियों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज के साथ अन्य तकनीकी इनपुट भी जुटा रही है.

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

दोपहर बाद एसडीपीओ विकास आनंद फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाये.

ये भी पढ़ें: धनवार में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन, एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

एसडीपीओ विकास आनंद ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >