मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, धनबाद के अस्पताल में चल रहा इलाज

कपिलो निवासी चंदन बजरंगी को बाइक की चाबी छीनकर लाठी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है. परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बिरनी प्रखंड के कपिलो निवासी चंदन बजरंगी उर्फ चंदन मोदी के साथ शुक्रवार रात कथित रूप से मारपीट की गयी. घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है. परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने सिर की गंभीर चोट का उपचार किया है.

बाइक की चाबी छीनकर हमला करने का आरोप

घायल चंदन के बड़े भाई अजय मोदी ने बताया कि चंदन शुक्रवार शाम राशन कार्ड से संबंधित काम के लिए सरखी टोला निवासी महेश यादव के प्रज्ञा केंद्र गया था. वहां से वह महेश यादव के साथ कपिलो-कालापत्थर के पास रिबन खरीदने गया था. इसी दौरान सरखी टोला निवासी द्वारिका यादव और किशुन यादव पर गाली-गलौज करते हुए चंदन की बाइक की चाबी छीनने और लाठी से उसके सिर पर हमला करने का आरोप है. परिजनों के अनुसार, हमले में उसके सिर की हड्डी में गंभीर चोट आयी.

आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बतायी गयी है. परिजन घायल को इलाज के लिए धनबाद ले गये थे. शनिवार देर शाम करीब आठ बजे थाना में आवेदन प्राप्त हुआ. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विधायक ने अस्पताल पहुंचकर ली इलाज की जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शनिवार को धनबाद अस्पताल पहुंचे और घायल के परिजनों से मुलाकात कर इलाज की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने का आग्रह किया. साथ ही एसडीपीओ धनंजय राम से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >