Giridih News :आपसी रंजिश में मारपीट, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी डांडीडीह निवासी सूरज सोनार की पत्नी जूली देवी के आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी है.

इसमें दीपक सोनार, रेणु देवी, रौशन सोनार, गणेश सोनार, संदीप सोनार, पुतुल कुमारी, अंजलि कुमारी, लाछो देवी, पिंकी देवी, रिंकी देवी व तन्नू कुमार को आरोपित किया गया है.जूली देवी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर आरोपित मारपीट कर चुके हैं. पांच मई को अचानक सभी आरोपित उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपितों ने मिलकर सूरज सोनार के साथ मारपीट की. जब बीच-बचाव के लिए वह, उनके देवर और सास पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जांच कर रही है पुलिस :

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर महिला से मारपीट

नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में रविवार दोपहर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट की गयी. इसमें महिला घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार झिंझरी मोहल्ला निवासी सन्नी राम की पत्नी द्रौपदी देवी दोपहर में अपने घर के पास स्थित एक दुकान से सामान खरीदने गय थी. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अभद्र टिप्पणी करने लगा. महिला ने इसका विरोध करते हुए युवक को फटकार लगायी और सामान लेकर घर लौटने लगी. आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ महिला के पीछे-पीछे आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट होता देख जब महिला के परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >