तालाब का मेड़ काटकर मछली लूटने का आरोप

तालाब का मेड़ काटकर मछली लूटने का आरोप बेंगाबाद. किसान ठाकुर दयाल सिंह ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर अपने निजी तालाब का मेड़ काटकर मछली लूट लेने का आरोप लगाया है. बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. मामला गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव […]

तालाब का मेड़ काटकर मछली लूटने का आरोप बेंगाबाद. किसान ठाकुर दयाल सिंह ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर अपने निजी तालाब का मेड़ काटकर मछली लूट लेने का आरोप लगाया है. बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. मामला गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव का है. आवेदन में कहा है कि घर से थोड़ी दूर पर उसका निजी तालाब है. उक्त तालाब में वह प्रत्येक वर्ष मछली का जीरा डालता है. इस बार भी डाला था. बुधवार की रात के अंधेरे में कुछ ग्रामीणों ने मेड़ को काटकर पानी बहा दिया और मछली की चोरी कर ली. भनक लगने पर जब वे तालाब पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया. थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इधर आवेदन मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

उक्त तालाब में वह प्रत्येक वर्ष मछली का जीरा डालता है. इस बार भी डाला था. बुधवार की रात के अंधेरे में कुछ ग्रामीणों ने मेड़ को काटकर पानी बहा दिया और मछली की चोरी कर ली. भनक लगने पर जब वे तालाब पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया. थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इधर आवेदन मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >