Giridih News: नमाज अदा कर मांगी समाज व देश की तरक्की की दुआ

Giridih News: रमजानुल मुबारक महीने के पहले जुम्मे को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. माहे रमजान के पहले जुम्मे को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में उल्लास का माहौल रहा. अकीदतमंद दोपहर को मस्जिद पहुंचे और अक़ीदत व एहतराम के साथ जुम्मे की नमाज अदा की.

शहर के लाइन मस्जिद, भंडारीडीह, बरवाडीह, मुस्लिम बाजार, स्टेशन रोड, तेलोडीह, पचंबाा, बोडो, मोहनपुर समेत विभिन्न इलाकों में माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने इमाम के पीछे माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज पढ़ी और देश, समाज की तरक्की की दुआ मांगी. गांडेय प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को रमज़ान मुबारक महीने के पहले जुम्मे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गयी. प्रखंड के बडकीटांड़, बैदाडीह, पांडेयडीह, शीतलाटांड़, लोहारी, बांसडीह, घाटकुल, फुलजोरी, लखनपुर, परतापुर, बांकीकला, फुलझरिया, कुंडलवादह, गांडेय, कारोडीह, पहरीडीह, बदगुंदा, गजकुंडा, ताराटांड़, परमाडीह, डोकीडीह समेत प्रखंड के अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ रमजानुल मुबारक महीने के पहले जुम्मे की नमाज अदा की. इंसान को नेक व परहेजगार बनाता है रोजा : इस दौरान मस्जिद के इमाम ने रमजानुल मुबारक महीने में रोजा, नमाज, जकात व फितरा पर तकरीर पेश की. कहा कि रोजा इंसान को सच्चा नेक व परहेज़गार बनाता है. रमजान में रोजेदारों पर अल्लाह की रहमत बरसती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >