गिरिडीह में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये नगद समेत 5 हिरासत में

पुलिस 5 लोगों को जुआ अड्डा से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बगोदर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में जुआ अड्डे का संचालन होता है.

बगोदर: गिरिडीह में बुधवार को जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी गांव के जुआ अड्डे पर छापा मारा है. इस दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया. उनके पास से 20 हजार रुपये और बाइक बरामद किया गया है. इस संबंध में सरिया-बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली कि बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी गांव में एक स्थान पर जुआ अड्डा के संचालन हो रहा है.

Also Read: गिरिडीह के बड़कीटांड जंगल से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

20 हजार रुपये और बाइक जब्त

सूचना की पुष्टि होने पर बगोदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापामारी की गई. पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग भागने लगे. जिसके बाद बगोदर पुलिस ने खदेड़ कर पांच लोगों को पकड़ा. वहीं, मौके पर से नगद 20 हजार रुपये और बाइक को भी जब्त की गयी. जिसे बगोदर पुलिस थाना लेकर आई है. वहीं, 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के कई इलाके में जुआ अड्डा का संचालन होता है. इन अड्डों पर कई लोग अपना भाग्य आजमाने पहुंचते हैं.

Also Read: गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 2 ठग गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >