Giridih News :घर की दीवार तोड़ने का आरोप

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र की भेलवाघाटी पंचायत अंतर्गत रमनीटांड़ गांव निवासी अजीज अंसारी ने देवरी के सीओ व भेलवाघाटी पुलिस को आवेदन देकर रमनीटांड़ स्थित अपने घर की दीवार तोड़ने का आरोप लगाया है.

देवरी थाना क्षेत्र की भेलवाघाटी पंचायत अंतर्गत रमनीटांड़ गांव निवासी अजीज अंसारी ने देवरी के सीओ व भेलवाघाटी पुलिस को आवेदन देकर रमनीटांड़ स्थित अपने घर की दीवार तोड़ने का आरोप लगाया है. कहा कि वर्ष 1961 में उनके दादा लोकी मियां के नाम से बिहार भूदान यज्ञ कमेटी द्वारा रमनीटांड़ मौजा के खाता नंबर 01, प्लॉट नंबर 498 में 30 डिसमिल जमीन प्राप्त हुई थी. इसमें आज तक शांतिपूर्ण ढंग से मकान पर दखल कब्जा कायम है. 21 फरवरी की रात करीब आठ बजे कुछ लोग पहुंचे और दीवार को ध्वस्त कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >