ससुरालवालों पर लगाया पति की हत्या का आरोप

नवार थाना क्षेत्र के बोदगो में की महिला रेखा देवी ने अपने ससुराल वालों के घरेलू विवाद में उसके पति पिंटू पंडित के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र के बोदगो में की महिला रेखा देवी ने अपने ससुराल वालों के घरेलू विवाद में उसके पति पिंटू पंडित के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोप यह भी लगाया है कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दाह संस्कार भी कर दिया गया. रेखा कुमारी ने अपने मायके वालों के साथ आकर धनवार थाना में शिकायत की और न्याय की गुहार लगायी. शिकायत में कहा है कि गुरुवार की रात्रि दस बजे उसके ससुर सहदेव पंडित, सास शांति देवी, भैंसुर रंजीत पंडित, गोतनी संगीता देवी, ननद कालिका देवी आदि ने पति के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें एक रूम के अंदर ले जाकर मार दिया. उनलोगों ने जेवरात व मोबाइल भी छीन लिया. इसके बाद उक्त सभी उसके साथ मारपीट कीऔर घर से बाहर निकाल दिया. उन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए पति के पति का दाह संस्कार भी कर दिया. धनवार थाना प्रभारी नंदू पाल ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >