विवाहिता की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पिता को भेजा जेल

देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी पंचायत के महेशियादिघी में 45 वर्षीय विवाहिता मंजू देवी की हत्या के मामले में चौकीदार चंदन पासवान की शिकायत पर देवरी थाना में कांड संख्या 64/24 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी पंचायत के महेशियादिघी में 45 वर्षीय विवाहिता मंजू देवी की हत्या के मामले में चौकीदार चंदन पासवान की शिकायत पर देवरी थाना में कांड संख्या 64/24 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पिता प्रभुनाथ सिंह पर धारदार हथियार (कत्ता) से मारकर हत्या कर देने का आरोप है. इधर इस मामले में आरोपी प्रभुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि चौकीदार के आवेदन पर मुकदमा दर्ज आरोपी प्रभुनाथ सिंह को जेल भेज दिया गया है. मृतका के परिजन को सूचना दी गयी है. उनके पहुंचने पर विस्तृत जानकारी ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >