सात वर्षीय भतीजे की पत्थर से कूचकर हत्या

ग्रामीणों ने चाचा की जमकर की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम गावां : गावां थाना क्षेत्र के घोसी गांव में मंगलवार को दिन करीब 3.30 बजे नशे में धुत चाचा ने अपने सगे भतीजे की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मतलु राजवंशी के सात वर्षीय […]

ग्रामीणों ने चाचा की जमकर की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम
गावां : गावां थाना क्षेत्र के घोसी गांव में मंगलवार को दिन करीब 3.30 बजे नशे में धुत चाचा ने अपने सगे भतीजे की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मतलु राजवंशी के सात वर्षीय पुत्र बुधन को उसका चाचा दिलचंद राजवंशी बहला-फुसलाकर मछली मारने के नाम पर घर से कुछ दूर स्थित बाझा पहाड़ जंगल में ले गया.
वहां पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. इधर, बच्चे को घर में नहीं पाकर मां व परिजन खोजते हुए बांझा पहाड़ी पहुंचे. वहां देखा कि दिलचंद पत्थर से बुधन पर निर्ममता से प्रहार कर रहा है. घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और दिलचंद की जमकर धुनाई की. तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी.
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से उनके घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था. घटना की सूचना पाकर गावां थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दिलचंद को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त करवाकर व मृत बच्चे का शव लेकर थाना आयी.
बुधन माता-पिता का इकलौता बेटा था. घर में मां व बच्चा ही रहते थे, जबकि पिता मतलु राजवंशी बाहर काम करता है. इधर, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि मृत बच्चे की मां सुनीता देवी के आवेदन पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चाचा दिलचंद राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >