संदेहास्पद स्थिति में मिली युवक की लाश

घोड़थंभा : घोड़थंभा ओपी अंतर्गत बल्हरा में 24 वर्षीय युवक की लाश उसके कमरे में सोमवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मिली. हालांकि, युवक के परिजनों आनन-फानन में रात में ही शव को जलाने का प्रयास किया. सूचना पर घोड़थंभा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस […]

घोड़थंभा : घोड़थंभा ओपी अंतर्गत बल्हरा में 24 वर्षीय युवक की लाश उसके कमरे में सोमवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मिली. हालांकि, युवक के परिजनों आनन-फानन में रात में ही शव को जलाने का प्रयास किया. सूचना पर घोड़थंभा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई दशरथ पासवान का कहना है कि उसका 24 वर्षीय भाई उमेश पासवान मानसिक रूप से बीमार था. नशे में उसने फांसी लगा ली.
इधर,मृतक की पत्नी पूनम देवी का कहना है कि रात में भोजन करने के बाद उसका पति घर की छत पर सोने चला गया था. इसके बाद उसके बारे में किसी तरह की खबर नहीं मिल सकी. हालांकि, मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि कर्ज का बोझ बढ़ जाने के कारण उसके पति ने अपनी जान दे दी. स्थानीय मुखिया इस्लाम अंसारी का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.
जबकि, मृतक के ससुर सरिया थाना अंतर्गत बागोडीह निवासी काली पासवान ने बताया कि उसका दामाद मिलनसार व्यक्ति था. इधर, घोड़थंभा ओपी प्रभारी बीके चौधरी ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिसिया अनुसंधान शुरू हो गया है. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >